We will fetch book names as per the search key...
Seller | Price | |
---|---|---|
StoryMirror Best price | ₹110 | |
Amazon | Price not available | |
Flipkart | Price not available |
About Book:
मुख्यतः५ अध्यायों में बँटी यह पुस्तक मेरी स्वरचित कुछ प्रिये कविताओं का संग्रह है जिसमें जीवन, समाज, राष्ट्र तथा नारी शक्ति जैसे विषयों पर रचनाएँ सम्मिलित हैं। 'राष्ट्र प्रेम' सरल शब्दों में मेरे विचारों की अभिव्यक्ति है, एवं कुछ प्रश्न जो मेरा मन पूछता रहता हैउनको मैंने पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है। 'जीवन दर्शन' जीवन के भिन्न रूपों को व्यक्त करता है तथा पाठकों को एक सकारात्मक दृष्टिकोण की ओर प्रेरित करता है। 'नारी वंदना' पूर्णतः नारी शक्ति को समर्पित है। 'मधुशाला' में श्री हरिवंश राय बच्चन जी की रचनाओं से प्रेरित कुछकविताएँ हैं। अंतिम भाग हमारे देश के अगणित महापुरुषों में सेवे कुछ जिनसे मैं अत्यधिक प्रभावित रहा हूँ, उनको समर्पित है।यह मेरी प्रथम पुस्तक है, आशा है इसमें संकलित कविताएँ पाठकों का हृदयस्पर्श करें और उक्त विषयों पर उन्हें विचार करने को बाध्य करे, यही इन कविताओं की सफलता होगी।
About Author:
आनंद कुमार शर्मा का जन्म बंगाल के कोलकाता में हुआ, सम्पूर्ण बालपन कोलकाता में ही बीता। वर्ष २०१७ में इंजीनियरिंग की डिग्री
प्राप्त करने के बाद नौकरी हेतु हैदराबाद आ गए । पेशेसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर, आनंद, अभी TCS में कार्यरत हैं और हैदराबाद में ही निवास करते हैं। स्कूली शिक्षा के अतिरिक्त कॉलेज के दौरान NCC के एयरविंग से भी प्रशिक्षण लिया। साहित्य के प्रति रूचि बचपन से ही थी परन्तु गंभीरता से लेखन कॉलेज के दिनों में शुरू किया। बाद में स्टोरीमिरर पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करने लगे। आनंद हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखते हैं। राष्ट्रवाद और प्रेम प्रिय विषय-वस्तु है। लेखन के अतिरिक्त चित्रकारी व उपन्यास पढ़ने में रुचि है।